रायपुर में होने जा रहा अनोखा रोजगार मेला, दिव्यांगों को मिलेगा रोजगार का अवसर @kpnewscg
रायपुर के दिव्यांग युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 5 जून को विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न निजी कंपनियां भर्ती करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को ₹11,000 से ₹30,000 तक मासिक वेतन मिल सकता है। यह रोजगार मेला शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इच्छुक दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है।
Raipur | Divyang | Employment | Jobfair | Recruitment | Career | Hiring | Opportunity | Salary | Vacancy | Companies | Placement | Youth | Polytechnic | Registration
#RaipurJobs #DivyangEmployment #JobFair2026 #CareerOpportunity #ChhattisgarhJobs