मंझनपुर: वाराणसी में आयोजित प्रतियोगिता में नवोदय के सात खिलाड़ियों ने बाॅक्सिंग में जीते सोने के चार चांदी के पदक
वाराणसी में आयोजित प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय टेवा समिति की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। इसी दाैरान वाराणसी-बी रीजन के स्कूलों की प्रतियोगिताओं में टेवां के 20 खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें सात खिलाड़ियों ने बाॅक्सिंग में गोल्ड और चार ने सिल्वर मेडल जीता है। वाराणसी में आयोजित प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ियों में पांच बालिकाएं हैं।