मंझनपुर: मुख्यालय पीएम हाउस में घास काट रहीं वृद्धा पर गिरा बिजली का केबल, करंट से हुई मौत
सराय अकिल कोतवाली के बिगहरा उस्मानपुर गांव में बुधवार शाम खेत में घास काट रही वृद्धा पर बिजली का केबल टूटकर गिर गया। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। अजय दुबे ने बताया कि उनकी मां रन्नू देवी (60) शाम पांच बजे अपने नलकूप के पास खेत में मवेशियों के लिए घास काटने गई थीं! तभी यह घटना हुई! गुरुवार शाम 5:00 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया!