मंझनपुर: गुवारा तैयबपुर चौराहे के समीप बारिश के कारण रास्ते पर गिरा पेड़, करारी-भरवारी मार्ग घंटों रहा बाधित
गुवारा तैयबपुर चौराहा के समीप झमाझम बारिश के कारण अचानक एक भारी भरकम पेड़ बीच सड़क पर धराशाई हो गया। इससे करारी - भरवारी मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। पेड़ गिरने से चार पांच हाइटेंशन विद्युत पोल भी टूटकर गिर गया। करारी भरवारी का मुख्य मार्ग करीब चार घंटे तक बाधित रहा। सूचना के बाद पहुंचे वन कर्मियों ने घंटों जद्दोजहद कर पेड़ कटवाकर रास्ता खुलवाया।