मंझनपुर: गूवारा गांव में वृक्षारोपण पखवाड़े का शुभारंभ, पौधों को बनाया गया डिजिटल, एक नई पहल
गुवारा में गुरुवार शाम 5 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के संरक्षण में 15 दिवसीय वृक्षारोपण पखवाड़े के तीसरे संस्करण का शुभारंभ कम्पोजिट विद्यालय चपहुआ से किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान परिवार की आईटी सेल ने अनूठी पहल करते हुए हर पौधे को डिजिटल बनाया।