मंझनपुर: जिला अधिकारी कार्यालय में डीएम मधुसूद्न हुलगी ने मुख्यालय छोड़ने वाले अफसरों पर दिखाई सख्ती
जिला मुख्यालय छोड़ कर गायब होने वाले अफसरों पर डीएम मधुसूदन हुलगी ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने गुरुवार की देर रात 11:00 बजे सभी अधिकारियों को हिदायत दी है! कि रात्रि निवास मुख्यालय में ही करंगे। इसकी वह समय समय पर जांच कराएं। गे! यदि बिना अनुमति अधिकारी मुख्यालय से गायब मिले तो उनके खिलाफ कर्रवाई कराई जाएगी।