कोईलवर: गीधा थाना क्षेत्र में बीरमपुर गांव के समीप से एक शराबी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव के समीप पुलिस ने शराब के नशे में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी की पहचान गोवर्धन चक गांव निवासी धूपन महतो के पुत्र सनोज कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस गश्त के दौरान उसे पकड़ा गया। थाना ला कर मेडिकल करा कर उक्त शराबी को जेल भेज दिया गया।