कोईलवर: कोइलवर में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंदिर पुरोहित के पिता की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंदिर पुरोहित हितअर्चक प्रमुख उपेंद्र तिवारी के पूज्य पिता स्व. विक्रमा तिवारी की प्रथम पुण्यतिथि वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई गई। यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम कोईलवर मे आयोजित किया गया, जहां क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और उनके ताल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।