कोईलवर: बीरमपुर गांव के समीप सड़क पर जलजमाव से यात्री परेशान#jansamasya
कोईलवर प्रखंड क्षेत्र के बीरमपुर गांव स्थित कायमनगर–डुमरिया मुख्य मार्ग पर सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने गुरुवार की शाम करीब 4 बजे बताया कि सड़क पर जमा पानी बारिश का नहीं, बल्कि नाली का गंदा पानी है जो कई दिनों से मुख्य मार्ग पर फैला हुआ है।