कोईलवर: भोजपुर पुलिस का सराहनीय कदम, कोईलवर में थर्ड जेंडर समुदाय के साथ मनाया नववर्ष
नववर्ष 2026 पर भोजपुर पुलिस ने सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की। एसडीपीओ सदर-2 रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा कॉलोनी स्थित तारा निवास में मंगलामुखी (थर्ड जेंडर) समुदाय के बीच मिठाइयों का वितरण कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र एवं चांदी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौंशन उपस्थित रहे।