दरभा: जहां कभी गूँजती थी गोलियों की आवाज, वहां गुंजा वन्देमातरम, झीरम तक निकली भाजपा युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा
Darbha, Bastar | Aug 13, 2026 भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ जगदलपुर से झीरम तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर भारत माता के जयकारे एवं देशभक्ति के नारों के साथ झीरम की ओर प्रस्थान किया।