सारठ: CO केसीएस मुंडा ने सरपत्ता गांव में अवैध बालू डंप मामले की जांच की, ओपी प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश
Sarath, Deoghar | May 23, 2026 CO केसीएस मुंडा ने शनिवार शाम 7 बजे CI विभाष कुमार के साथ सरपत्ता गांव में अवैध बालू डंप करने की जांच कर कार्रवाई की बात कही। बताया कि सरपत्ता के गौतम पंडित ने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर दोमुहान घाट से अवैध बालू उठाव कर डंप करने की शिकायत की थी और शिकायत की जांच में अवैध रूप से बालू डंप किया पाया गया। कहा पथरड्डा ओपी प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया गया