*चंद्रविजय महाविद्यालय में सात दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ*
*रिसर्च मेथडोलॉजी पर विशेषज्ञ ने शिक्षकों को दी महत्वपूर्ण जानकारी*
शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय डिंडौरी में प्राचार्य डॉ. अमर सिंह बुद्धे के मार्गदर्शन में पीएम उषा कंपोनेंट-3 के अंतर्गत सात दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शेडमैप, उद्यमिता विकास केंद्र डिंडौरी के तत्वावधान में समन्वयक श्री एसके शर्मा के सौजन्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में रिसर्च मेथडोलॉजी विषय पर विशेषज्ञ डॉ. रत्नेश तिवारी ने शोध की आधारभूत अवधारणाओं, उपयोगिता एवं भविष्य की संभावनाओं पर सहजता से जानकारी दी। पीएम उषा परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार बेलिया ने कार्यक्रम की उपयोगिता बताते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण शोध कर रहे शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा तथा वरिष्ठ प्राध्यापकों को शोध मार्गदर्शक के रूप में आगे बढ़ने में सहायक होगा। कार्यक्रम में लगभग 45 प्रोफेसर्स एवं शिक्षकों ने पंजीयन कराया है। इसके साथ ही शेडमैप द्वारा ब्यूटी एंड वेलनेस, मार्केटिंग एंड सेल्स प्रमोशन तथा कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग एवं सीसीटीवी इंस्टॉलेशन विषयों पर विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें लगभग 40-40 विद्यार्थी प्रतिदिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शोध प्रविधि कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. पार्वती कुशराम ने सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा एवं समय-सारिणी से उपस्थित शिक्षकों को अवगत कराया। डॉ. रत्नेश तिवारी ने शोध की उपयोगिता को मुनगा, हल्दी सहित विभिन्न औषधीय पौधों पर किए जा रहे अनुसंधानों के उदाहरणों से समझाया और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
#collectordindori #jansampark #FacultyDevelopmentProgram #FDP #ResearchMethodology #ResearchAndInnovation #HigherEducation #AcademicDevelopment #TeacherTraining #ProfessionalDevelopment #PMUSHA #EntrepreneurshipDevelopment #SkillDevelopment #BeautyAndWellness #MarketingAndSales #ComputerHardware #CCTVInstallation #StudentTraining #ChandravijayCollege #Dindori #MadhyaPradesh #Education #ResearchSkills #AcademicExcellence #Jansampark #MPGovernment
Dindori, Madhya Pradesh | Aug 31, 2026