पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
पीपराकोठी पुलिस विशेष अभियान के तहत एक शराब तस्कर को शुक्रवार गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर तस्करी का प्राथमिकी स्थानीय थाना में कांड संख्या 423/26 के तहत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज था। उक्त तस्कर थाना क्षेत्र के मकड़ी महुआवा का उपेंद्र राय है।जिस पर 30 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी,जाल बिछा कर पकड़ाया।