मुंगेर: अयोध्या के लिए मुंगेर से होकर चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन जानिए पूरी कहानी।
Munger, Munger | Jan 29, 2024 पूर्व रेलवे कोलकाता प्रशासन ने जमालपुर, मुंगेर, भागलपुर के श्रद्धालुओं के लिए चार ट्रेनों का परिचालन का निर्णय लिया है। ट्रेनों की टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गयी है। चार ट्रेनों में अबतक लगभग 80 प्रतिशत सीटें फुल हो चुकी है।पहली ट्रेन आज भागलपुर से अयोध्या के लिए रवाना होगी। ट्रेन नंबर 00343 भागलपुर-कटरा आस्था स्पेशल शाम 4.40 बजे भागलपुर से खुलेगी।