धरहरा: कुशवाहा विकास मंच ने सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर धरहरा में मनाया विजय दिवस
कुशवाहा विकास मंच ने अजय कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर धरहरा में विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर मंच के साथियों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल व मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। मंच के साथियों ने वर्तमान गठबंधन सरकार को साधुवाद दिया तथा नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।