मुंगेर: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद मुंगेर में निकला गया विजय जुलूस, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मनाई खुशियां।
Munger, Munger | Jan 29, 2024 बिहार में एनडीए सरकार और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री एवं सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा के उप मुख्यमंत्री बनने पर मुंगेर जिला के एनडीए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शपथग्रहण करने के बाद सोमवार को मुंगेर के राजीव गांधी चौक के समीप एनडीए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एनडीए की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है।