कोठी महल: सिंहस्थ-2028 की तैयारी के तहत उज्जैन रेलवे स्टेशन की छत पर लगेगा 150 किलोवाट का सोलर प्लांट
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ऊर्जा बचत की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा प्लेटफॉर्म नंबर 8 स्थित निर्माणाधीन यात्री सुविधा केंद्र की छत पर 150 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इस परियोजना में 240 सोलर मॉड्यूल लगाए जाएंगे, जिनसे प्रतिवर्ष लगभग 2 लाख 55 हजार यूनिट बि