*तिरंगा हाथ में, प्रकृति के बीच कदमताल—घोड़ा कटोरा से गिरियक जलाशय तक गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश*
• ‘तिरंगा ट्रैक’ में 38 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
• राजगीर की प्राकृतिक सुंदरता और वन संपदा से हुए रूबरू
• कइयों के लिए ट्रैकिंग का अनुभव पहली बार था
• सबने एक सुर में जिला प्रशासन और राजगीर, फॉरेस्ट रेंज को इस अविश्वसनीय याद के लिए धन्यवाद दिया
*राजगीर (नालंदा):* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जुड़ाव का अनूठा संदेश देते हुए आज सुबह राजगीर की हरी-भरी वादियों में ‘तिरंगा ट्रैक’ का आयोजन किया गया। सुबह 7:00 बजे घोड़ा कटोरा इको पार्क से शुरू हुई यह ट्रैकिंग इंद्रशाला गुफा होते हुए गिरियक जलाशय तक पहुँची। नालंदा वन प्रमंडल के राजगीर रेंज एवं जिला प्रशासन, नालंदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कुल 38 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar
98 views | Nalanda, Bihar | Aug 9, 2026