मुगलसराय: भगई गांव के पास पुराने विवाद को लेकर युवक पर हुआ हमला, पुलिस जांच में जुटी
मुगलसराय में शनिवार देर रात करीब 10 बजे को भगई गांव के पास पुरानी रंजिश को लेकर ड्यूटी से लौट रहे अभिषेक कुमार पर मारपीट का आरोप लगा है। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सको द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है। वही पूरे मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।