बेगूसराय: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में संविधान और राजनीतिक कर्तव्यों पर चर्चा
प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर संविधान और आज के राजनीतिक सांगठनिक कर्तव्य पर विमर्श कार्यक्रम सोमवार की दोपहर 3:00 बजे आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह शामिल हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर का दिया हुआ संविधान ही आज हम लोगों को अपना अधिकार बताती है.