गुन्नौर: गांव उधरनपुर खागी के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत
रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां संभल मार्ग पर गांव उधरनपुर खागी के समीप रविवार शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव भैंसरौली निवासी अवधेश कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक पिकअप को छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।