इंदौर: नंदबाग में युवक पर जानलेवा हमला, गले पर गहरी चोट, अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज
Indore, Indore | Apr 26, 2025 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। घायल युवक की पहचान राम सेन के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके गले पर गहरी चोट आई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस के अनुसार, राम सेन नंदबाग क्षेत्र में यादव पैलेस के पास बैठा हुआ था, तभी यह घटना हुई। फिलहाल घायल के बयान नहीं हो सके हैं।