इंदौर: गोल्ड लोन के नाम पर लाखों की ठगी, आदित्य शर्मा ने पन्नालाल से ज्वेलरी लेकर हुआ फरार, बड़ी ग्वालटोली में घटना
Indore, Indore | Apr 26, 2025 इंदौर की बड़ी ग्वालटोली निवासी पन्नालाल नामक व्यक्ति से गोल्ड लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फरियादी ने पलासिया थाना पहुंचकर आरोपी आदित्य शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पन्नालाल के अनुसार, आरोपी ने उसे गोल्ड लोन दिलाने का झांसा देकर उसकी पुरानी सोने की कई ज्वेलरी अपने पास रख ली, लेकिन ना तो उसने लोन दिलाया और अब उसका फोन भी बंद है।