इंदौर: हॉस्टल के छात्र पर डंडों से हमला, वीडियो वायरल, लसुड़िया में दो आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | Apr 26, 2025 इंदौर में सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ डंडों से की गई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने वीडियो की जांच कर लसूडिया क्षेत्र के एक हॉस्टल से इसका संबंध जोड़ा है। वीडियो में कुछ युवक मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। जिसमे लसुड़िया पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।