इंदौर: परदेशीपुरा में डीप फेक वीडियो से परेशान छात्रा ने खाया ज़हर, उपचार जारी, क्राइम ब्रांच ने की अपील
Indore, Indore | Apr 26, 2025 इंदौर के परदेसीपुरा क्षेत्र की एक छात्रा ने एडिटेड और डीप फेक वीडियो से परेशान होकर ज़हरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें उसे तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा को एक रिश्तेदार शादी समारोह के दौरान मिला था । जो अब वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। मानसिक तनाव और बदनामी के डर से छात्रा ने यह घातक कदम उठाया।