फर्रुखाबाद: DM और SP ने गंगा दशहरा व बकरीद पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए, गंगा घाटों पर मेडिकल कैंप और गोताखोर तैनात
जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की अध्यक्षता में आगामी पर्व गंगा दशहरा एवं बकरीद के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति/पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने गंगा