परिणीति चोपड़ा की साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। गुरुवार को परिणीति के पति राघव चड्ढा ने सीरीज की तारीफ करने के साथ-साथ सभी से इसे देखने की अपील भी की।
राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर सीरीज के स्क्रीनिंग की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें परिणीति और राघव चड्डा के साथ सीरीज की पूरी टीम नजर आ रही है। राघव चड्ढा ने सीरीज की सराहना करते हुए लिखा, 'शक ने मुझे आखिरी तक बांधे रखा। इसका सस्पेंस लगातार बढ़ता रहता है, हर एपिसोड के साथ आप जो जानते हैं उस पर ही शक होने लगता है। आखिर में मेरे मन में बस एक ही सवाल था।' उन्होंने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की एक्टिंग की तारीफ भी की है।
Korba, Korba | Oct 2, 2026