कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम जवाली-अभयपुर में धान के खेत से नवजात बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया। देर रात ग्रामीणों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी, जिसके बाद उसे खेत में लावारिस हालत में पाया गया। सूचना पर पुलिस की मदद से बच्ची को तड़के करीब 4:10 बजे कटघोरा CHC ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हालत स्थिर बताई गई और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कोरबा रेफर किया गया। पुलिस ने अज्ञात महिला/माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#korba #viral #chhattisgarh #chhattisgarhupdate24 #crime
Korba, Korba | Oct 2, 2026