नुसरत भरूचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल एक्ट्रेस अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और मेडिकल जांच के बाद उनकी स्पाइन सर्जरी की जाएगी। हादसा किस तरह हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
ऑफिशियल स्टेटमेंट के मुताबिक, नुसरत की आगे की जांच और मेडिकल असेसमेंट के बाद रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की जाएगी। उनकी जीम उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए बाली से मुंबई लाने की तैयारी कर रही है, जहां उनकी सर्जरी होगी। चोट की गंभीरता को देखते हुए नुसरत को ठीक होने के लिए पर्याप्त आराम की जरूरत होगी, जिसके चलते आने वाले कुछ हफ्तों में उनकी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स प्रभावित हो सकती हैं।
Korba, Korba | Oct 2, 2026