लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में चार जगहों छापेमारी कर तीन शराब तस्कर एवं सात शराबी को गिरफ्तार किया गया
गुरुवार अपराह्न 4:25 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के मुताबिक लखीसराय में गोसाई टोला वार्ड नंबर 21 से 1 तथा जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग में तेतररहट बाजार के समीप एक चार चक्का वाहन से विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर को गिरफ्तार किया गया. चानन थाना क्षेत्र में कुंदर से 5 तथा बड़हिया से दो शराबी को गिरफ्तार किया गया.