अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
गंजडुंडवारा पुलिस ने निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास से पकड़ा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
कासगंज। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को गंजडुंडवारा पुलिस ने कस्बे में रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन पानी की टंकी के समीप से अमित पुत्र अजय कुमार निवासी हनुमानगढ़ी के पास, थाना कोतवाली अयोध्या, जनपद अयोध्या, हाल निवासी संतनगर, थाना बुराड़ी, दिल्ली को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना गंजडुंडवारा में मु0अ0सं0 260/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चमन गोस्वामी, हेड कांस्टेबल केशव सिंह और रिजर्व कांस्टेबल शेखर शामिल रहे।