आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय में प्रोत्साहन राशि जोड़ने की मांग
कासगंज। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष राधारानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी प्रणय सिंह को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने 2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल करने, लंबित प्रोत्साहन राशि का समय से भुगतान कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या को देखते हुए जीपीएस से उपस्थिति व्यवस्था लागू न करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेटवर्क और विभागीय कार्यों के चलते जीपीएस उपस्थिति में परेशानी होती है।
राधारानी, जिलाध्यक्ष, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन, कासगंज