कामां: कामां पुलिस ने साइबर ठगी के 4 आरोपियों को पकड़ा, 4 मोबाइल बरामद किए
कामां पुलिस ने क्यूआरटी और डीएसटी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर ठगी में प्रयुक्त चार एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, डीग साइबर सेल से प्राप्त 1930 की शिकायतों के आधार पर आरोपियों को बिरार से सबलाना रोड पर गिरफ्तार किया गया। गुरुवार रात 9 बजे मिली जानकारी।