मुरैना: चोरों ने बाबा देवपुरी के पुराने मंदिर को बनाया निशाना, ₹1.5 लाख के घंटे व पीतल का सामान चोरी, अज्ञात पर केस दर्ज
Morena, Morena | Apr 26, 2026 सराय छोला थाना क्षेत्र की बाबा देवपुरी के पुराने मंदिर को चोरों ने निशाना बना डाला। बताया गया कि जब मंदिर पर पुजारी पहुंचा तो उसने देखा कि मंदिर से घंटे चोरी हो गए, जिसकी शिकायत पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और चोरी गए घंटे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है।