मटिहानी: होटल KDM सभागार में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय सम्मेलन और संगोष्ठी आयोजित
होटल केडीएम सभागार में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुधीर पासवान ने की. जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ चंद्र ज्योति कुमार ने किया. प्रतिभागी चिकित्सकों के बीच मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य विषयों पर प्रकाश डाला गया.