मटिहानी: भारद्वाज विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, दर्जनों छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
भारद्वाज विद्यापीठ संत नगर मोहन ऐघु में विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेला का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 02:00 बजे किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर पिंकी देवी ,पूर्व मेयर संजय कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. विद्यालय के निर्देशक नागेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों को चादर एवं डेयरी कलम देकर सम्मानित किया.