मटिहानी: चाक गंगा घाट पर स्नान के दौरान 3 किशोरों की मौत, 2 के शव बरामद
मटिहानी थाना क्षेत्र के चाक गंगा घाट पर रविवार की दोपहर 12:00 बजे स्नान करने गए तीन किशोर की डूबने से मौत हो गई है. समाचार प्रेषण तक दो किशोर का शव बरामद कर लिया गया है. जबकि एक शव की बरामदगी के लिए एसडीआरएफ की टीम लगातार प्रयास कर रही है. इस संबंध में बताया जाता है कि छितनौर निवासी सत्यम कुमार, अविनाश कुमार एवं दिलखुश कुमार गंगा नहाने गया था.