मटिहानी: चाक गंगा घाट पर डूबे किशोर का शव नहीं मिला, पुलिस कर रही मामले की जाँच
मटिहानी थाना क्षेत्र के चाक गंगा घाट में डूबे 01 किशोर का शव नहीं मिला है. स्थानीय लोगों ने सोमवार की दोपहर 3:00 बजे तक प्रशासन के साथ शव खोजने का प्रयास किया. बताते चले की रविवार को चाक घाट पर 03 किशोर की डूबने से मौत हो गई थी. इनमें से दो का शव बरामद कर लिया गया था. तीसरे किशोर के शव की बरामदगी के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है.