मटिहानी: नयागांव में मटिहानी विधायक ने आयोजित किया होली मिलन समारोह, दर्जनों लोगों ने लिया हिस्सा
मटिहानी थाना क्षेत्र के नयागांव में मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने बुधवार की दोपहर 3:00 बजे होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्य्क्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा एवं संचालन जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष भूमिपाल राय ने की. इस मौके पर संबोधित करते हुए मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है.