मटिहानी: रामदीरी निवासी आर्मी जवान का शव गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
रामदीरी भवानंदपुर टोला निवासी सहदेव सिंह उर्फ साहो सिंह के पुत्र आर्मी जवान विवेक कुमार का शव गांव पहुंचते ही उनके अंतिम दर्शन को लेकर लोगों का भीड़ उमर पड़ा. विवेक कुमार का शव सोमवार सुबह 8 बजे रामदीरी पसपुरा ढाला पर पहुंचा. जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर पदयात्रा करते हुए शव को उनके पैतृक घर तक लाया.