#चित्रकूट
उत्तर प्रदेश सरकार ने टाटा के साथ मिलकर आईटीआई (ITI) मानिकपुर में आधुनिक लैब्स स्थापित करवाई हैं, जहाँ प्रशिक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं । डीएम के अनुसार ऐसी उन्नत लैब्स सामान्य डिग्री कॉलेजों या अन्य स्कूलों में भी देखने को नहीं मिलती हैं। उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीकें और मशीनें । इन लैब्स में कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं
👉3D प्रिंटिंग: कंप्यूटर में डेटा और मटेरियल डालकर विभिन्न प्रकार के सामान/मूर्तियां आदि तैयार की जा सकती हैं
👉लेज़र कटिंग (Laser cutting) मशीनें
👉सीएनसी (CNC) मशीनें
👉स्प्रे पेंट मशीनें.
👉इलेक्ट्रिक वाहन (EV) रिपेयरिंग और सामान्य वाहनों की मरम्मत की अत्याधुनिक तकनीकें एवं मशीनें
वर्तमान में आईटीआई में सीटें खाली हैं, इसलिए इच्छुक युवा अपना दाखिला करा सकते हैं।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने साझा की जानकारी