कछार पुरवा में सेवा का संगम: 328 ग्रामीणों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच, 80 को मिला चश्मा
ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान: निशुल्क चश्मा पाकर बोले - अब साफ दिख रहा है
चित्रकूट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा में विकास पथ सेवा संस्थान के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक बांदा चित्रकूट के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल रहे।
शिविर में 328 ग्रामीण लाभान्वित हुए इनमें 80 लोगों को निशुल्क चश्मा वितरण श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय की ओर से किया गया, डेढ़ सौ लोगों का नेत्र परीक्षण हुआ जिन्हें आई ड्रॉप व दवाएं निशुल्क प्रदान की गई। इसी क्रम में डांस फाउंडेशन की ओर से सभी व्यक्तियों महिला पुरुष बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
डॉक्टर रवीना चंदेल एसपीओ अरबाब हुसैन ने करीब साढे 328 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और विभिन्न प्रकार की जांच अत्यधिक मशीनों से लैस मोबाइल पैथोलॉजी में कराई गई इसके बाद दवाएं निशुल्क बांटी गई आईटी राज पटेल फार्मासिस्ट मयंक मिश्रा और धीरेंद्र सैनी ने स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की भरपूर मदद की। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी राज किशोर प्रसाद, व्यापार मंडल के जिला मंत्री ऋषि आर्य,एवं खंड शिक्षा अधिकारी अतुल दत्त तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन करके किया। अंत में हरिसंकरी पौध का रोपण भी भक्ति भावना के साथ किया गया।
चीफ गेस्ट पंकज अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में विभिन्न प्रकार के सेवा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं यहां भी आज निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करके लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया गया इसके लिए उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और पूरे स्टाफ के इस प्रयास की सराहना की है।
विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में इस तरह की आयोजन होने से छात्रों शिक्षको और अभिभावकों को एक ही जगह लाभ मिल जाता है उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं घर पर लोगों को दी गई इसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। विकास पथ सेवा संस्थान के डॉक्टर प्रभाकर सिंह ने कहा कि वह शिक्षा स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार सेवा शिविर करके लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं
यहां पर करीब 328 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला इसके लिए हंस फाउंडेशन और सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय की टीम का योगदान सराहनीय रहा।
इस मौके पर अतिथियों ने जब ग्रामीणों को निशुल्क चश्मा चश्मा दिए तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। अतिथियों का स्वागत छात्रा पूजा और पूर्णिमा द्वारा किया गया स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। प्रधानाध्यापिका रचना यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रदर्शन किया।
शिविर के सफल आयोजन में सभासद शंकर प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान प्रेम नारायण सिंह कमला देवी, विकास पथ सेवा संस्थान के सचिव डॉक्टर प्रभाकर सिंह पूर्व प्रधान बुदुल सिंह प्रधानाध्यापिका श्रीमती रचना यादव सुशील पांडे रंजना चंदेल ममता सिंह सरला सिंह विद्यासागर सिंह दीपा प्रियंका द्विवेदी गीतांजलि संजू यादव मंजू तिवारी नीलम सविता उषा मुन्नीबाई रज्जी भाई का सराहनीय योगदान रहा।