हसनपुर: हसनपुर थाने में समाधान दिवस का आयोजन हुआ, अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं
हसनपुर थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की फरियाद उप जिला अधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्वारा सुनी गई।थाना समाधान दिवस में मात्र 6 शिकायत दर्ज हुई जिसमें से 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।बाकी बची तीन शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित कर दी गई।शासन के निर्देश पर शनिवार को कोतवाली प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।