हसनपुर: हसनपुर में किसानों के मकान तोड़े गए, भाकियू इंडिया ने मुआवजे की मांग की, नहीं मिला तो देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
फरीदाबाद जिले के आनंगपुर गांव में किसानों के मकान तोड़े जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन इंडिया ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने शुक्रवार को एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। भाकियू के नेताओं ने बताया कि आनंगपुर गांव करीब 1300 साल पुराना ऐतिहासिक गांव है। उन्होंने आरोप लगाया कि मकान तोड़ने से पहले तथ्यों की सही जांच नहीं की गई।