हसनपुर: आदमपुर में टेंपो चालक यात्री को छत पर बिठाकर कर रहे यातायात नियमों का उल्लंघन
हसनपुर आदमपुर थाना क्षेत्र में टेंपो चालक यातायात नियमों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं। गजरौला, रहरा, संभल और आदमपुर मार्ग पर बड़ी संख्या में डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। टेंपो चालक अधिक सवारियां बिठाने के लिए वाहन की छत का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। ओवरलोडिंग के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।