हसनपुर: सैदनगली गांव के पास ड्रोन उड़ता देखकर भयभीत हुए लोग, जागकर गुजारी रात
सैदनगली क्षेत्र के गांव सकतपुर के नजदीक शुक्रवार रात ग्रामीणों ने ड्रोन को उड़ते हुए देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि चोर ड्रोन को उड़ा रहे हैं। किसी ग्रामीण ने उड़ते हुए ड्रोन की वीडियो भी बनाई। चोरी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने जाग़कर रात गुजारी। हालांकि, पुलिस इसे अफवाह करार दे रही है।