हसनपुर: जहरीले कीड़े के काटने से 6 साल के बच्चे की मौत, बिल में हाथ डालने पर हुआ हादसा, झाड़फूंक के बाद अस्पताल ले जाया गया
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लठीरा माफी में एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव निवासी रामचंद्र के 6 वर्षीय बेटे गौरव की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की देर शाम की है। गौरव की मां इमलेश देवी खाना बना रही थीं। इस दौरान पास में खेल रहे गौरव ने एक बिल में हाथ डाल दिया। वहां मौजूद जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। इससे बच्चे की हालत बिगड़ने लगी।