सेवा पखवाड़ा अंतर्गत भीकनगांव में हुआ पौधारोपण
________________
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
________________
महिला मंडल सदस्यों ने स्वच्छ एवं सुंदर परिसर के लिए किया प्रेरित
________________
खरगोन 29 सितंबर 2026। मेरा युवा भारत, खरगोन के जिला युवा अधिकारी श्री कुशांगसिंह चौहान के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत भीकनगांव में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक भीकनगांव की मेरा युवा भारत वालंटियर सुश्री प्रीति बासुदे के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित महिला मंडल के सदस्यों एवं नागरिकों को आसपास के परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में महिला मंडल के सदस्यों ने सहभागिता कर पौधों की देखभाल एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
#JansamparkMP #khargone #सेवा_संकल्प_अभियान