दिनांक 27.09.26 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम जामली के रहने वाले दंगलिया, मधू व सुखलाल एवं ग्राम गुवाड़ाव ठाटा फलिया के जागीर ने अपने खेतों में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगाये हुए है ।
प्राप्त मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया जिनके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अनुभाग भीकनगाँव के थाना चैनपुर, थाना भीकनगाँव, थाना बिस्टान, थाना गोगावां एवं पुलिस लाइन की संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर टीम को दोनों खेतों पर दबिश देकर अवैध गांजे के पौधे जप्त करने के लिए रवाना किया गया ।
*ग्राम जामली में कार्यवाही*
पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से ग्राम जामली में दंगलिया, मधू एवं सुखलाल के खेत की घेराबंदी कर दबिश दी गई। खेत की सर्चिंग के दौरान बड़ी संख्या में अवैध गांजे के पौधे लगे हुए पाए गए । पुलिस टीम द्वारा मौके से कुल 9,391 गांजे के पौधे, कुल वजन 3,765 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 1,88,25,000/- रुपये के विधिवत जप्त किए गए । इस प्रकरण में आरोपी दंगलिया पिता भुवान, मधू पिता दंगलिया एवं सुखलाल पिता केरिया तीनों निवासी ग्राम जामली के विरुद्ध थाना चैनपुर पर अपराध क्रमांक 311/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
*ग्राम गुवाड़ा ठाटा फलिया में कार्यवाही*
इसी प्रकार पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम गुवाड़ा ठाटा फलिया में जागीर के खेत की घेराबंदी कर दबिश दी गई। खेत की सर्चिंग के दौरान यहां भी बड़ी मात्रा में अवैध गांजे के पौधे लगे हुए पाए गए । पुलिस टीम द्वारा मौके से कुल 5,800 गांजे के पौधे, कुल वजन 2,209 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 1,10,45,000/- रुपये के विधिवत जप्त किए गए । इस प्रकरण में आरोपी जागीर पिता बुटसिंह, निवासी ग्राम गुवाड़ा के विरुद्ध थाना चैनपुर पर अपराध क्रमांक 312/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
*दोनों कार्रवाई का कुल विवरण*
*इस प्रकार खरगोन पुलिस टीमों द्वारा दोनों अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में आरोपियों के खेतों से कुल -*
• *15,191 नग गांजे के पौधे*
• *कुल वजन – 5,974 किलोग्राम (59.74 क्विंटल)*
• *अनुमानित कीमत – 2,98,70,000/- के अवैध गांजे के पौधे जप्त किए गए*
#mppolice
@mohdept @mppolicedeptt